पहले मैच में प्लेइंग XI में हो सकते हैं कुलदीप और चहल

Summary :

साउथम्पटन : इंग्लैंड के बदलते मौसम के कारण भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को होने वाले विश्व कप के अपने पहले मैच में गेंदबाजी संयोजन को लेकर थोड़ा परेशान है।

साउथम्पटन : इंग्लैंड के बदलते मौसम के कारण भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को होने वाले विश्व कप के अपने पहले मैच में गेंदबाजी संयोजन को लेकर थोड़ा परेशान है। साउथम्पटन के एजिस बाउल की पिच सपाट रहने की संभावना है और ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की धीमी गेंदबाजों के सामने कमजोरी को देखते हुए कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को पहले एकादश में जगह मिल सकती है। 
लेकिन सोमवार को बारिश होने और बुधवार को भी बादल छाये रहने और बारिश की भविष्यवाणी के कारण भुवनेश्वर कुमार को बाहर नहीं रखा जा सकता। ऐसी स्थिति में टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। ऐसी स्थिति में टीम को कुलदीप या चहल में से किसी एक को बाहर रखना होगा। इसके अलावा उसे केदार जाधव और विजय शंकर में किसे अंतिम एकादश में रखना है, यह फैसला भी करना होगा। 

Desk Team