दुबई : कलाई के प्रतिभाशाली स्पिनर कुलदीप यादव आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि भारत दो रैंकिंग अंक कटने के बावजूद टीम रैंकिंग में पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में 26 रन देकर दो विकेट लिये। भारत वह मैच चार रन से और सीरीज 1-2 से हार गया।
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान तालिका में पहले स्थान पर हैं। शीर्ष दस में भारत का कोई और गेंदबाज नहीं है। कुलदीप के स्पिन जोड़ीदार युजवेंद्र चहल छह पायदान गिरकर 17वें स्थान पर है जबकि भुवनेश्वर कुमार 18वें स्थान पर बने हुए हैं। बल्लेबाजों में भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा तीन पायदान चढे और केएल राहुल तीन पायदान गिरे हैं।
पाकिस्तान के बाबर आजम शीर्ष पर हैं । रोहित सातवें और राहुल दसवें जबकि शिखर धवन 11वें स्थान पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर रहे विराट कोहली चार पायदान गिरकर जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाजा के साथ संयुक्त 19वें स्थान पर हैं। लेग स्पिनर कृणाल पंड्या 39 पायदान चढकर कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 58वीं रैंकिंग पर हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन एक पायदान चढकर 12वें, रोस टेलर सात पायदान चढकर 51वें और टिम सीफर्ट 87 पायदान की छलांग लगाकर 83वें स्थान पर हैं ।


Download Android App
Download iOS App



