RCB vs KXIP: आखिरी ओवर में प्रीति जिंटा के चेहरे का रंग पड़ा फीका , पंजाब की जीत पर ऐसे झूमीं एक्ट्रेस

Summary :

किंग्स इलेवन पंजाब की जीत का दरवाजा आखिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में खुल ही गया। पंजाब और बैंगलोर के बीच शारजाह में यह मैच खेला गया।

किंग्स इलेवन पंजाब की जीत का दरवाजा आखिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में खुल ही गया। पंजाब और बैंगलोर के बीच शारजाह में यह मैच खेला गया। किंग्स इलेवन पंजाब के इस मैच में सह-मालिक प्रीति जिंटा भी स्टेडियम में टीम को चीयर करने पहुंची थीं। 
पंजाब की पारी के आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर क्रिस गेल रन आउट हो गए थे। उसके बाद प्रीति जिंटा के चेहरे की हैवइया उड़ गईं थीं। टीवी कैमरे पर हर बार उनके चेहरे की रंगत बदली दिखाई दे रही थी। 
पूरन ने छक्का लगाकर टीम को जीताया मैच
शारजाह में बैंगलोर और पंजाब के बीच इस मैच में कप्तान केएल राहुल ने अंतिम गेंद तक अपनी पारी खेली। वह इस मैच में नाबाद लौटे। दरअसल पंजाब को केवल 2 रन जीत के आखिरी ओवर में चाहिए थे मगर क्रिस गेल के रन आउट होने के बाद पंजाब के खिलाड़ियों और फैन्स की सांसे अटक गईं।
 अक्सर इन रोमांचक मैचों में अंत में कुछ भी हो जाता है। लेकिन टीम के लिए विनिंग छक्का निकोलस पूरन ने लगाकर अंतिम गेंद में यह मैच जीताया। यह नजारा देखकर कप्तान केएल राहुल भी घुटनों पर बैठे नजर आए। 

मौजूद थीं प्रीति जिंटा शारजाह में
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालिक प्रीति जिंटा भी पहुंची हुईं थीं। यूएई में वह आईपीएल 2020 के शुरु होने से पहले ही पहुंच गई थीं और वह हर मैच में अपनी टीम को चीयर करने मैदान पर मौजूद होती हैं। 
टीम न करा दे क्रिकेट के नाम पर हार्ट अटैक


परेशान हो गईं थीं प्रीति जिंटा भी,तालियां बजाती नजर आईं
आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालिक प्रीति जिंटा शारजाह में यह मैच देखने के लिए पहुंची थीं। मैच का रोमांच अंतिम ओवर में जैसे-जैसे बढ़ता गया वैसे ही मैदान में मौजूद प्रीति जिंटा भी परेशान दिखाई दीं। टीवी कैमरे पर उनके बदले-बदले हाव-भाव दिखाई दिए। उसके बाद टीम जैसे ही अंत में जीती वैसे ही तालियां बजाती प्रीति जिंटा दिखाई दीं। 
खुशी जाहिर की पंजाब टीम की जीत पर प्रीति ने



Desk Team