ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न का मानना है कि वनडे क्रिकेट की लोकप्रियता कम होती जा रही है। वॉर्न ने कहा इसे पुर्नजीवित करने के लिए 50 ओवरों के प्रारूप में भी चैंपियनशिप शुरू होनी चाहिए।
वॉर्न ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कहा, मैं चाहता हूं कि टेस्ट चैंपियनशिप की तरह ही वनडे में भी यह शुरू हो। उन्होंने कहा, तब वनडे का संदर्भ विश्व कप तक होता है और हो सकता है कि अंक या कुछ और जोकि मुझे नहीं पता। लेकिन बहुत सारे अर्थहीन वनडे है।
वॉर्न ने वनडे में पांच मैचों की जगह तीन मैचों की सीरीज का समर्थन करते हुए कहा, मुझे लगता है कि 50 ओवरों के मुकाबले में तीन मैच सही है। पांच मैच बहुत ज्यादा है। पूर्व लेग स्पिनर ने मार्क वॉ और जोंटी रोडस को इस खेल का सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर बताया।
बता दें कि वॉर्न टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। वार्न ने 145 टेस्ट मैच में 708 विकेट हासिल किए, जिसमें 37 बार पारी में 5 या 5 से अधिक विकेट और 10 बार मैच में 10 या 10 से अधिक विकेट लिए हैं।वहीं, उन्होंने 194 वनडे मैचों में 293 विकेट लिए।


Download Android App
Download iOS App



