अपनी पूरी टीम को Lionel Messi ने गोल्ड प्लेटेड iphone किया गिफ्ट, खर्च किए $210000

Summary :

36 साल बाद अर्जेंटीना ने पिछले साल विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी। इस टीम के कप्तान फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी थे। उन्होंने ना सिर्फ अपना सपना साकार किया बल्कि पूरे देश को इस अचीवमेंट से खुश किया।

36 साल बाद अर्जेंटीना ने पिछले साल विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी। इस टीम के कप्तान फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी थे। उन्होंने ना सिर्फ अपना सपना साकार किया बल्कि पूरे देश को इस अचीवमेंट से खुश किया। 36 साल पहले 1986 में जब दिवंगत महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना की कप्तानी में अर्जेंटीना ने विश्व कप जीता था, तब से अब तक अर्जेंटीना को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा था चैंपियन बनने के लिए। वही चैंपियन बनने के बाद कप्तान लियोन मेसी ने अपने साथी खिलाड़ियों और स्टाफ, जोकि टीम का हिस्सा थे, उन्हें अपनी तरफ से एक अलग और स्पेशल गिफ्ट पेश किया है।
दरअसल फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी अपनी टीम को एक गोल्ड प्लेटेड आईफोन गिफ्ट किए हैं जिसकी कीमत लगभग 1.73 करोड़ बताई जा रही है। वही सभी आईफोन पर कुल 24 कैरेट गोल्ड चड्ढाए हैं। मेसी ने कुल 35 गोल्ड प्लेटेड आईफोन बनवाए हैं। इस फोन पर सभी खिलाड़ियों के नाम और उनका जर्सी नंबर लिखा हुआ है। आईफोन के पीछे बिल्कुल बीच में वर्ल्ड कप चैंपियन 2022 लिखा है।

स्मार्टफोन कस्टमाइजेशन के सीईओ बेन लियोन्स ने बताया कि लियोन मेसी ना सिर्फ गोट है बल्कि वह आई डिजाइन गोल्ड के सबसे लॉयल कस्टमर है। उन्होंने विश्व कप जीतने के 2 महीने बाद हमारे साथ जुड़े और इस डिजाइन को फाइनल किया। बेन लियोन्स ने आगे कहा कि मेस्सी अपने सभी खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर के लिए एक अलग तरह का गिफ्ट बनवाना चाहते थे जो वो अपने साथी खिलाड़ी को दे सके।
लियोन मेसी $210000 35 गोल्ड आईफोन के लिए खर्च किए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लियोनल मेसी की कप्तानी में 2022 का 18 दिसंबर का अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर विश्व चैंपियन बना था। उस फीफा विश्व कप टूर्नामेंट में मशीनें 7 गोल दागे थे।

Desk Team