देशभर में आजकल काफी बयान ऐसे सामने आ रहे है जो सीधे किसी धर्म से जुड़ें है। ऐसे ही अब एक बयान कांग्रेस विधायक ने दिया है। बता दें विधानसभा में बुधवार को अलवर जिले के रामगढ़ से कांग्रेस विधायक सफिया जुबेर ने मेव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने यह भी कहा कि मेवातियों के बारे में उनकी राय बदलनी चाहिए। उन्हें कमजोर और पिछड़ा नहीं समझना चाहिए।
.jpg)
कांग्रेस विधायक ‘सफिया जुबेर’ का बड़ा बयान
आगे बता दें उन्होंने कहा हम आगे बढ़ रहे हैं। सरकार ने हमें बहुत कुछ दिया है। भविष्य में भी मेवात के लिए बजट में कुछ और चाहिए। हम कार्यवाही करेंगे। विधायक साफिया जुबेर के दिलचस्प बयान पर चर्चा तेज हो गई है। साफिया का यह बयान ऐसे समय में आया है जब विधानसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। साफिया मेवात क्षेत्र की चर्चित विधायक हैं।
जानकारी के मुताबिक विधायक के इस बयान का असर पूरे मेवात तक देखा जा रहा है। अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सफिया जुबेर ने कल विधानसभा में कहा, मेव अलवर, भरतपुर और नूंह छोटा मथुरा में रहते हैं, जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। मैंने भी गांव से पूरी हिस्ट्री निकलवाई कि सच क्या है? तब पता चला कि मेव राम और कृष्ण के वंशज हैं। चाहे धर्म बदल गया हो या कुछ भी हो गया हो, लेकिन आदमी का खून नहीं बदला। हमारे पास राम और कृष्ण का ही खून है। तो आप लोग इस बात का ध्यान रखें। इन्हें ड्राई फ्रूट्स समझिए न कि ड्राई फ्रूट्स। उन्हें बार-बार पिछड़ा कहने की जरूरत नहीं है। हालंकि अभी तक इस बयान पर किसी बड़े नेता कि प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Download Android App
Download iOS App



