MI को LSG ने दी मात, Mohsin khan-Yash Thakur के सामने एक न चली Tim David की

Summary :

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया रोहित शर्मा ने और शुरुआत भी धमाकेदार की। लगातार ब्रेक थ्रू दिलाया बेहरेनडॉर्फ ने। वहीं एक वक्त पर 35 रन पर 3 विकेट खो चुकी थी लखनऊ की टीम,लेकिन वहां से कप्तान क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस ने मिलकर जो पारी को संभाला

क्या गजब का मुकाबला हमें देखने को मिला इकाना स्टेडियम में। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया रोहित शर्मा ने और शुरुआत भी धमाकेदार की। लगातार ब्रेक थ्रू दिलाया बेहरेनडॉर्फ ने। वहीं एक वक्त पर 35 रन पर 3 विकेट खो चुकी थी लखनऊ की टीम,लेकिन वहां से कप्तान क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस ने मिलकर जो पारी को संभाला, जो पार्टनरशिप बिल्ट की दोनों ने मिलकर,वह एक गेम चेंजिंग मोमेंट रहा और वहां से एक फाइटिंग टोटल पर लखनऊ सुपरजाइंट्स पहुंच पाई। हालांकि कुणाल 42 गेंदों पर 49 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। उसके बाद स्टोइनिस ने पारी का गियर बढ़ाया और डेथ ओवर में लगातार छक्के-चौके लगाए। उन्होंने 47 गेंदों पर 89 रन की आतिशी पारी खेली जिसमें उन्होंने 8 छक्के लगाए।
35 पर 3 के बाद बिना विकेट गवाएं लखनऊ सुपरजाइंट्स 177 तक पहुंच गई 20 ओवरों में। हालांकि तब भी मुंबई इंडियंस के लिए 178 का रन चेज आसान था क्योंकि पहले भी इस टीम ने 200 के ऊपर वाले टारगेट को आसानी से चेज किया है। वहीं टीम को अच्छी शुरुआत भी मिली पहले विकेट के लिए। रोहित शर्मा और इशान किशन ने मिलकर 9.4 ओवर में 90 रन की पार्टनरशिप की। उसके बाद रोहित 37 रन बनाकर आउट हुए। फिर ईशान भी 39 पर 59 रन बनाकर अपना काम पूरा किया और फिर पवेलियन की ओर चलते बने। उसके बाद यश ठाकुर ने सूर्यकुमार यादव को मात्र 7 रनों पर चलता किया और लखनऊ के खेमे में जीत की उम्मीद जगा दी। वही टीम डेविड अपनी टीम के पक्ष में फिनिश नहीं करा पाए।हालांकि प्रयास काफी अच्छा किया उन्होंने। 19 गेंदों पर 3 छक्के की मदद से 32 रन बनाए।
वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स के गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में कमाल की गेंदबाजी की। अंतिम ओवर में मोहसिन खान में सिर्फ 11 रन को डिफरेंट किया और यश ठाकुर में 18वें ओवर में सिर्फ 9 रन दिए। मुंबई के बेस्ट फिनिशर टीम डेविड क्रीज पर थे मगर युवा गेंदबाजों ने उनकी एक न चलने दी। लखनऊ सुपरजाइंट्स इस मुकाबले को 5 रन से जीत लिया और अपने प्लेऑफ के उम्मीदों को और भी ज्यादा मजबूत कर लिया है।
15 अंकों के साथ यह टीम अब तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। अगला मुकाबला 20 मई को इस टीम का केकेआर के खिलाफ है और वहां एल.एस.जी जीत हासिल करेगी तो फिर प्लेऑफ में इस टीम को क्वालीफाई करने से कोई नहीं रोक सकता है। वहीं मुंबई इंडियंस हार के साथ संकट में दिखाई दे रही है। पहले से ही नेट रन रेट माइनस में है और फिर यह हार। अगला मुकाबला एसआरएच से है और अगर वहां टीम जीत हासिल करती है तो फिर कुछ उम्मीद की किरण रहेगी मगर इनको दुआ करना होगा कि आरसीबी अपने दोनों अगले मुकाबले को हार जाए और आरआर का लीग स्टेज भी हार पर ही खत्म हो। तो देखते हैं क्या होता है दोनों टीम का भविष्य।

Desk Team