आपने पीपल के पेड़ से जुड़ी बहुत सी मान्यताओं के बारे में सुना होगा।हिन्दू धर्म में पीपल का पेड़ धार्मिक मान्यता रखता है। इसके साथ कुछ ऐसे उपाए भी जुड़े हुए हैं जिन्हें करने से धन से जुड़ी समस्याएं भी खत्म होती हैं।

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ की पूजा करना काफी शुभ माना गया है। पीपल के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। वहीं पीपल के पेड़ के अलावा इसके पत्ते भी काफी चमत्कारी होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, पीपल के पत्ते से जुड़े कुछ खास उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन से दुर्भाग्य दूर हो जाते हैं। आज हम आपको पीपल के पत्ते से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें करने से न सिर्फ दोषों से मुक्ति मिलती है बल्कि जीवन में खुशियां भी आती हैं। चलिए जानते हैं इसके उपायों के बारे में…

1. कार्यों में सफलता पाने के लिए पीपल के 11 पत्ते लें और उसे साफ पानी से धो लें। पत्ता कहीं से टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। अब इन पत्तों पर कुमकुम, अष्टगंध या चंदन मिलाकर श्री राम का नाम लिखें। नाम लिखते समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। फिर इन पत्तों की एक माला बना लें और हनुमान मंदिर में हनुमान जी को अर्पित कर दें।

2. पीपल का एक पत्ता आपके घर की सभी आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकता है। इसके लिए आप बुधवार के दिन किसी मंदिर के बाहर लगे हुए पीपल के पेड़ का एक पत्ता तोड़ लें और उसे घर ले आएं।इस पत्ते को अच्छी तरह से साफ़ करें और इसमें थोड़ा गंगाजल डालें। इस पत्ते में एक चुटकी हल्दी लगाएं और इसे घर में माता लक्ष्मी की तस्वीर के पास रख दें। इस पत्ते को एक बुधवार से दूसरे बुधवार के दिन तक यानी कि 7 दिनों तक माता लक्ष्मी के चरणों में रखने के बाद घर की तिजोरी में रख लें। इस उपाय से आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी।

3. कहा जाता है कि सोते समय व्यक्ति का शरीर कई मानसिक और शारीरिक स्थितियों से गुजरता है। इन्हीं स्थितियों की वजह से ही अगले दिन की अच्छी व बुरी शुरुआत होती है।ऐसे में अगर आप सोते समय वास्तु का ध्यान रखेंगे तो नींद अच्छी आएगी। साथ ही नया दिन भी आपके लिए शुभ साबित होगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय तकिए के नीचे कुछ चीजें रखकर सोने से आपकी किस्मत बदल सकती है।

इन्हीं में से एक है पीपल का पत्ता ,बुधवार सुबह पीपल का एक पत्ता तोड़ कर उसे गंगाजल से धो लें, और इस पत्ते पर कुमकुम से ओम लिखें। इसके बाद इससे व्यक्ति को आर्थिक लाभ मिलते हैं और कभी धन की कमी नहीं होती। इसके साथ मान-सम्मान की वृद्धि होती है यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति कमजोर है तो वो भी मजबूत होता है।


Download Android App
Download iOS App



