विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम के हारकर बाहर जाने के बाद से ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें खूब जोरों-शोरों से छाई हुई है। रांची के रहने वाले धोनी के बारे में बताया जा रहा है कि वह क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अब भाजपा पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं जिसके बाद से वह अपनी राजनीतिक पारी शुरू करेंगे।

बता दें कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजना नेता संजय पासवान ने इस बात का दावा किया है कि एमएस धोनी भाजपा में शामिल होने की पूरी-पूरी उम्मीद है। इतना ही नहीं इस बारे में उनसे काफी टाइम से बातचीत चल रही है। हालांकि ये फैसला धोनी के संन्यास के बाद ही लिया जाएगा। पासवान ने कहा धोनी मेरे मित्र हैं। वहीं वल्र्ड फेम खिलाड़ी भी हैं।

ऐसे में उनसे भाजपा में आने के लिए बात हो गई है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले संपर्क फॉर समर्थन अभियान के समय धोनी से मुलाकात करी थी और तब से ही ये अटकलें हैं कि धोनी की जल्द ही भाजपा पार्टी में शामिल होने वाले हैं।

वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब कोई क्रिकेटर भाजपा में शामिल होने जा रहा है। क्योंकि इससे पहले भी कई क्रिकेटर राजनीति पारी की शुरूआत कर चुकें हैं। वैसे धोनी के संन्यास और राजनीतिक ज्वाइन करने की अटकलें जहां काफी ज्यादा तैजी से फैल रही है,वहीं इन दोनों ही मुद्दों पर धोनी की तरफ से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



