क्रिकेट को अनिश्चतता का खेल कहा जाता है क्योंकि यहां पर किसी भी पल कुछ भी हो सकता है। क्रिकेट खेल में कई बार देखा गया है कि एक बल्लेबाज एक ओवर में 6 छक्के लगा देता हैै तो वहीं कई बाद 6 रन पर सारी ही टीम ऑलआउट हो जाती है। ऐसे कारनामे वैसे गली क्रिकेट में देखने को मिलते हैं।

जब एक टीम महज 6 रन पर विरोधी टीम को ऑलआउट कर देती है। लेकिन कभी आपने ऐसा कारनामा इंटरनेशनल क्रिकेट में देखा है। बीते मंगलवार को ऐसा ही कुछ कारनामा महिला इंटरनेशनल टी20 मैच में देखने को मिला है। जहां एक टीम महज 6 रन पर ही सिमिट गई।

महज 6 रनों पर सिमिट गई पूरी टीम
इंटरनेशनल स्तर पर माली की महिला क्रिकेट टीम ने सबसे कम स्कोर बनाया था। किगाली सिटी में क्विबुका महिला टूर्नामेंट में रवांडा ने माली महिला टीम को महज 8 रनों पर ऑलआउट कर दिया और यह स्कोर अब तक का महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम है। इसके बाद रवांडा महिला टीम ने इस लक्ष्य को महत 4 गेंदें रहते हुए बना लिया।
माली महिला क्रिकेट टीम 9 ओवरों तक ही बल्लेबाजी कर पाई। माली टीम की सलामी बल्लेबाज मारिमा समाके ने एक रन बनाया और बाकी के 5 रन अतिरिक्त थे। चीन के नाम महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इससे पहले यह स्कोर दर्ज था। उन्होंने यूएई के खिलाफ सबसे कम 14 रन बनाए थे।

माली ने 6 रनों का स्कोर बनाया था और रवांडा ने यह लक्ष्य 4 गेंदों में ही बना लिया। इतना ही नहीं महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रवांडा ने सबसे ज्यादा गेंदे शेष रहते हुए यह मैच जीता और साथ ही रिकॉर्ड भी अपने नाम पर बना लिया। 116 गेंद रहते हुए रवांडा ने यह लक्ष्य हासिल किया।

इस मैच में रवांडा की गेंदबाज जोसियाने न्यारिनकुंदिनेजा ने 3 विकेट बिना रन दिए चटकाए। इसके साथ ही मैरी बिमेनयिमाना और लेग स्पिनर मार्केयुरेटी वुमिलिया ने 2-2 विकेट अपने नाम लिए।


Download Android App
Download iOS App




