आईपीएस सीजन-16 का फाइनल मुकाबला कल खेला जाना था, लेकिन भारी बारिश के चलते मुकाबले को कल रद्द करना पड़ा और अब रिजर्व-डे के तौर पर आज मुकाबला खेला जाएगा अगर बारिश नहीं होती है तो। लेकिन बारिश की वजह से आईपीएल के इंपैक्ट प्लेयर वाले रूल को हटा दिया जाएगा आज के मुकाबले में। यह रूल सभी टीमों के लिए कितना कारगर साबित हुआ है इस पूरे सीजन के दौरान, ये हम सब जानते हैं।

दरअसल कल मुकाबला हुआ नहीं और उम्मीद है कि आज पूरा मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन अगर बारिश आज भी बाधा डालती है तो फि मैच का जो निर्धारित समय है 7.30, तब तक मुकाबला शुरू नहीं होता है, तब ओवर में कटौती होनी शुरु हो जाएगी। हालांकि पहले 2 घंटे तक तो कुछ नहीं होगा, लेकिन अगर मुकाबला 9.45 से शुरू कराने का फैसला लिया जाता है तो फिर मैच 19-19 ओवर का होगा।लेकिन इस वक्त तक भी मैच नहीं शुरू हुआ तो फिर दूसरा समय 10.30 है, उस वक्त अगर मुकाबला शुरू होता है तो फिर मैच 15-15 ओवर का खेला जाएगा। लेकिन फिर भी खेल नहीं होता है शुरू तो फिर 11 बजे मैच को शेड्यूल किया जाएगा, जहां से मुकाबला 9-9 ओवर का होगा। वहीं अंतिम समय 12.06 रखा गया है, जहां से मुकाबला 5-5 ओवर का होगा।

तो अगर मुकाबला 11 बजे शुरू होता है 9-9 ओवर का, फिर इंपैक्ट प्लेयर का रूल नहीं इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि उससे पहले मुकाबला शुरू हो जाता है तो फिर इंपैक्ट प्लेयर को यूज किया जा सकता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंपेक्ट प्लेयर का रूल तभी लागू होगा मुकाबले में जब मैच 14 ओवर से ज्यादा का हो। उससे कम में इंपैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल कोई भी टीम नहीं कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आज मुकाबला निर्धारित समय 7.30 बजे से शुरू हो जाता है और मान लेते है कोई एक टीम पूरे 20 ओवर खेलकर अपने इंपैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल कर ली, और फिर बारिश होने लगी और दूसरी टीम के लिए ओवर को कम कर दिए गए है, फिर वो भी इंपैक्ट प्लेयर को यूज कर सकता है, चाहे मैच 10 ही ओवर का क्यों ना कर दिया गया हो। लेकिन अगर कोई भी टीम पहले 20 ओवर में इंपैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल नहीं करती है और फिर बारिश आ जाती है, जिस वजह से ओवर को अगर कम कर दिया जाता है, तो फिर सामने वाली टीम भी इंपैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल नहीं करेगी।

हालांकि अभी मौसम अहमदाबाद का साफ बताया जा रहा है,लेकिन बारिश की संभावना शाम में हैं, जैसे कल था। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस भी अलग-अलग वीडियो डाल रहे है, जिससे हम साफ देख सकते है कि कैसे वहां का बारिश का हाल क्या है। पूरा जल जमाव था, जिस वजह से लोग सड़क के किनारे चल कर वापस घर लौट रहे थे। हालांकि उनका टिकट आज के लिए भी वैलिड है। तो आज लोग दुआ करेंगे कि आज बस बारिश न हो। हालांकि यह तो शाम ढलने के बाद ही पता लगेगा।


Download Android App
Download iOS App



