गुरूवार को टी20 वर्ल्ड कप 2021 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाना है। जो ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेला जायेगा। लेकिन मैच से पहले पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका ऐसा मानना है कि पाक टीम ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर फाइनल में अपनी जगह बना लेगी। इस दौरान हेडन बोले इंशाअल्लाह पाकिस्तान जीतेगा।

क्या बोले हेडन ?
मैथ्यू हेडन ने कहा- हां, यह पाकिस्तान के लिए बेहद जरूरी टूर्नामेंट है। हमारे पास यहां खिलाड़ियों की ऐसी टीम है, जो प्रदर्शन करने के लिए तैयार है और सेमीफाइनल ही नहीं बल्कि, इंशाअल्लाह, हम इससे आगे जाएंगे, फाइनल में जगह बनाएंगे।

बता दें, हेडन को ऑस्ट्रेलिया के सबसे महान क्रिकेटर्स में गिना जाता है। यही नहीं वे अपने वक्त में दुनिया के सबसे घातक बल्लेबाजों में शुमार थे, उन्होंने करीब 15 सालों तक अपने देश की टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

गौरतलब है पाकिस्तान टीम अपने दूसरे खिताब की ओर बढ़ते हुए नजर आ रही है। मगर गुरुवार को होने वाले मुकाबले में टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी राह आसान नहीं होगी। बता दें, विश्व टी-20 विश्व कप 2016 के पहले दौर में बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है।


Download Android App
Download iOS App



