ऑस्ट्रेलिया के धुआँधार ऑलराउंडर और IPL में RCB के लिए खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी की है। मैक्सवेल और विनी ने 18 मार्च, यानी होली के दिन एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। दोनों ने Kiss करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की और इसे ‘Mr and Mrs Maxwell’ कैप्शन दिया। इससे पहले विनी और मैक्सवेल ने 2020 में सगाई की थी।

आपको बता दें विनी और मैक्सवेल 2017 से डेट कर रहे हैं। विनी बुरे वक्त में भी मैक्सवेल के साथ बनी रहीं थी। मानसिक रूप से परेशान हो चुके मैक्सवेल को विनी ने उस दौर से बाहर निकाला था। इसलिए मैक्सवेल के दिल में विनी के लिए खास जगह है। मूल रूप से साउथ इंडिया की रहने वाली विनी पेशे से फार्मासिस्ट हैं।

विनी और ग्लेन मैक्सवेल की कमाल की बॉन्डिंग देखने की मिलती है। मैक्सवेल ने एक बार कहा था कि विनी ही थीं जिन्होंने उन्हें मेंटल हेल्थ की परेशानी से उबरने में मदद की। मेंटल हेल्थ के चलते मैक्सवेल को बीच में क्रिकेट से ब्रेक लेना पड़ा था। मैक्सवेल ने एक बार ट्विटर पर वीडियो शेयर कर अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था कि उन्होंने स्कूली बच्चों और लोगों से घिरे पोर्ट मेलबर्न के पास एक पब्लिक पार्क में विनी को प्रपोज किया था।


Download Android App
Download iOS App



