दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने पैर में चोट के चलते अगले महीने होने वाले मियामी और इंडियन वेल्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। 16 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता नडाल को मंगलवार को एकापुल्को में मैक्सिको ओपन के पहले मैच में पैर में चोट लग गई थी। इसके बाद वह मैच भी पूरा नहीं कर सके और कोर्ट से बाहर हो गए थे।
नडाल लगातार छठी बार किसी टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। चोट के कारण ही वह मियामी और इंडियन वेल्स ओपन से पहले बासेल, पेरिस, लंदन एटीपी टूर फाइनल्स, ब्रिस्बेन, आस्ट्रेलियन ओपन और एकापुल्को से बाहर हुए थे। 31 साल नडाल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा,’ मैं मियामी और इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में नहीं खेल पाऊंगा। मुझे अभी भी चोट से उरबरने की जरुरत है। एकापुल्को से बाहर होना काफी दर्दनाक रहा। मैं आप सभी को मिस करूंगा।
लेकिन 2019 से पहले जल्द से जल्द कोर्ट पर वापसी करने के लिए मैं हरसंभव प्रयास करूंगा।’ इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के निदेशक टॉमी हास ने भी नडाल के टूर्नामेंट में भाग न लेने की पुष्टि की है। हास ने कहा,’ हम इस बात से बेहद निराश हैं कि राफा अपने तीसरे खिताब के लिए इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हम उनके जल्द से जल्द चोट से उबरने की कामना करते हैं।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



