आईपीएल 2022 शुरू होने ही वाला है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लग सकता है। हो सकता है CSK की टीम को अपने 8 करोड़ के दिग्गज खिलाडी के बिना ही सीजन के शुरूआती मैच खेलने पड़े। टीम का स्टार ऑलराउंडर वीजा समस्या के कारण केकेआर के खिलाफ 26 मार्च को खेले जाने वाले पहले मैच को मिस कर सकता है।

बताया जा रहा है कि मोइन अली को विजा ट्रेवल डाक्यूमेंट्स क्लियर ना होने की वजह से अभी तक वीजा नहीं मिला है। जबकि मोइन ने 28 फरवरी को ही अपने वीजा के लिए आवेदन दे दिया था। आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले मैच से होना है।

सीएसके के सीईओ काशी विश्वान ने कहा “उन्होंने 28 फरवरी को अपने वीजा के लिए आवेदन किया था। आवेदन जमा किए 20 दिन से अधिक समय हो गया है। वह लगातार भारत की यात्रा करते रहे हैं मगर फिर भी उन्हें यात्रा के कागजात नहीं मिले हैं। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम से जुड़ेंगे।” उन्होंने बताया की मोइन अली ने उनसे कहा है कि वह वीजा मिलने के बाद अगली फ्लाइट से ही मुंबई पहुंचेंगे।


Download Android App
Download iOS App



