ओवल टेस्ट में भारत की शानदार जीत पर मोहम्मद कैफ ने ऐसे मनाया जश्न , ‘नागिन डांस’ हुआ वायरल

Summary :

भारतीय टीम ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 157 रनों से पटखनी देकर शानदार जीत अपने नाम दर्ज कर ली है।

भारतीय टीम ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 157 रनों से पटखनी देकर शानदार जीत अपने नाम दर्ज कर ली है। इसी के साथ टीम इंडिया ने 2-1 से अजय बढ़त हासिल कर ली। इस पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट में टीम के लगभग हर एक खिलाड़ी ने अपना बेस्ट दिया। लेकिन मैन ऑफ द मैच बने रोहित शर्मा, स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और  तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई। वहीं इस धाकड़ जीत के बाद कप्तान कोहली की खूब वाहवाही हो रही है।
दरअसल हाल ही में पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अपने  सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह नागिन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में मोहम्मद कैफ ने लिखा, भाई लोगों आपकी फ़रमाइश पे…। सोशल मीडिया पर कैफ का यह नागिन डांस काफी वायरल हो रहा है। फैन्स भी कैफ के नागिन डांस पर खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैफ अल्ट्रा मोशंस में नागिन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिस समय वह डांस कर रहे हैं, उस समय पीछे ‘शाबा—शाबा’ की धून बज रही है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट शुक्रवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। वहीं ओवल टेस्ट से पहले मेहमानों को लीड्स में एक पारी और 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Desk Team