टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। ऐसे में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के 2 मुकाबले हार चुकी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 2 दिसंबर को कैनबरा में खेला जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया के पास बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप से बचने का खास मौका है। वहीं पिछले दोनों मैच सिडनी में खेले गए थे,जहां पर भारतीय गेंदबाज बिल्कुल बेअसर साबित हुए।

वैसे इस बार टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी कोई खास जादू नहीं दिखा पाए,जिस वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मोहम्मद शमी का भी जादू नहीं चल पाया।

हालांकि पहले मैच में शमी बाकी गेंदबाजों की तुलना में बेहतर रहे थे,उन्होंने तीन विकेट लेने के साथ ही 6 रन से कम की इकोनॉमी के साथ गेंदबाजी की। लेकिन दूसरे मैच में वह अपने लय में दिखाई नहीं दिए। जिसका फायदा ऑस्ट्ररलियाई बल्लेबाजों ने बखूबी उठाया। वहीं टीम के साथ-साथ शमी की नजर भी अब कैनबरा में गेंद से अपना कमाल दिखाने पर है।
शमी सबसे तेज विकेट लेने वाले 150 भारतीय गेंदबाज के करीब
यूं तो पिछले कुछ सालों से शमी तीनों फॉर्मेट में बेहद शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वो भारतीय टीम के पास पलटने वाले गेंदबाज बन गए है। बावजूद इसके शमी के कुछ रिकॉर्ड पर किसी का ध्यान नहीं जा पाया है। बता दें वनडे क्रिकेट में शमी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अब शमी अजित अगरकर के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करने से केवल दो विकेट ही दूर हैं।

79 वनडे मैचों में शमी के नाम 148 विकेट है वहीं कैनबरा में उनके पास सबसे तेज यानी 150 विकेट लेने वाला भारतीय गेंदबाज बनने का सुनहरा अवसर भी है। इसके अलावा अगर शमी कैनबरा मेंदो विकेट ले लेते हैं तो वह सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने के साथ ही ऐसा करने वाले मिचेल स्टार्क और सकलैन मुश्ताक के बाद दुनिया के तीसरे गेंदबाज भी बन जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



