नई दिल्ली : राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिये आर्थिक आत्मनिर्भरता को जरूरी बताते हुए खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मंत्रालय हरसंभव मदद करने के लिये तैयार है लेकिन खेल ईकाइयों को अब दूसरे स्रोतों से भी धनराशि जुटाने के प्रयास करने चाहिये। राठौड़ ने भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा कि राष्ट्रीय खेल महासंघों को आर्थिक मदद के लिये सिर्फ मंत्रालय पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिये।
हम चाहते हैं कि वे आत्मनिर्भर बने लेकिन इसके यह मायने नहीं है कि हम उन्हें मिलने वाले अनुदान में कोई कटौती करने जा रहे हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन सभी खेलों में लीगों के जरिये पैसा जुटाया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद हम उन्हें आर्थिक मदद करते हैं । मंत्रालय से मिलने वाली मदद और कारपोरेट समेत अन्य स्रोतों से धनराशि जुटाना साथ साथ भी हो सकता है।’’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



