मेक्सिको : भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने यहां विश्व गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दौर के बाद सभी को हैरान करते हुए बीती रात की दो शाट की बढ़त कायम रखी। इक्कीस वर्षीय शुभंकर ने तीसरे दौर में दो अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे अब अगले 18 होल उनके लिये काफी अहम रहेंगे। अगर वह खिताब जीत जाते हैं तो वह विश्व गोल्फ चैम्पियनशिप जीतने वाले सबसे युवा गोल्फर बन जायेंगे। इससे पहले पैट्रिक रीड ने 23 साल की उम्र में 2014 में यह खिताब हासिल किया था।
वह इस तरह 42 बार के पीजीए टूर विजेता फिल मिकेलसन (65), टायरेल हैटन (64), सर्गियो गार्सिया (69) और राफा काबरेरा बेलो (69) पर बढ़त बनाये हैं। दुनिया के नंबर एक और गत चैम्पियन डस्टिन जानसन ने 68 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं और शुभंकर से तीन शाट पीछे हैं।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



