इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। “कैप्टन कूल” के नाम से मशहूर धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखंड में हुआ था। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जरिए लगातार चर्चा में बने रहते हैं।
1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेटवर्थ

ऐसे में अगर हम उनके नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी की कुल अनुमानित नेटवर्थ 1000 करोड़ से 1200 करोड़ रुपये के बीच है। क्रिकेट के अलावा विज्ञापन, इन्वेस्टमेंट और अलग-अलग बिजनेस से भी उनकी इनकम का बड़ा हिस्सा आता है। उनकी महीनें की कमाई लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये बताई जाती है।
आईपीएल से होती है करोड़ों की कमाई

धोनी आईपीएल के सबसे सफल और पॉपुलर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। अब तक वो आईपीएल से लगभग 200 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके हैं। वहीं, आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
ब्रांड एंडोर्समेंट से भी शानदार इनकम

क्रिकेट के अलावा धोनी कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वो लगभग दो दर्जन कंपनियों के साथ जुड़े हुए हैं। इनमें SBI, Mastercard, Fire-Boltt, JioCinema, Skipper Pipes और Gulf Oil जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा Asian Footwear, OPPO और Cars24 जैसे ब्रांड्स के विज्ञापनों से भी उन्हें अच्छी-खासी कमाई होती है।
स्टार्टअप्स में भी लगाया है पैसा

धोनी सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि एक सफल इन्वेस्टर भी हैं। उन्होंने कई उभरते हुए स्टार्टअप्स में इनवेस्ट किया है। उनके इन्वेस्टमेंट वाले प्रमुख स्टार्टअप्स में Khatabook, Cars24 और Garuda Aerospace शामिल हैं। इन इन्वेस्टमेंट से भी उन्हें अच्छा रिटर्न मिलता है।
आलीशान घर और फार्महाउस के मालिक

धोनी के पास रांची और देहरादून में शानदार घर हैं। रांची में उनका करीब 43 एकड़ में फैला एक बड़ा फार्महाउस भी है, जहां वह ऑर्गेनिक खेती का शौक पूरा करते हैं। इसके अलावा रांची में उनका माही रेजीडेंसी नाम का होटल भी है।
लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

एमएस धोनी को महंगी कारों और सुपरबाइक्स का बेहद शौक है। उनके गैराज में Audi Q7, Land Rover, Ferrari 599 GTO और Mercedes-Benz GLE जैसी लग्जरी कारें मौजूद हैं। वहीं, बाइक कलेक्शन में Ducati 1098, Kawasaki Ninja H2, Harley-Davidson Fat Boy और Yamaha RD350 जैसी दमदार बाइक्स शामिल हैं।
क्रिकेट से लेकर बिजनेस और इन्वेस्टमेंट तक, एमएस धोनी ने हर फील्ड में अपनी अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि आज भी वह देश के सबसे सफल और सबसे अमीर क्रिकेटरों में गिने जाते हैं।























