चेन्नई सुपर किंग्स के होल-ए-सोल कप्तान एम.एस धोनी के फैन फॉलोइंग का कोई अंत नहीं हैं। इन दिनों वो और उनकी टीम जहां भी मैच खेलने जाती है किसी भी टीम के खिलाफ, धोनी उन्हें अपना बना लेते हैं। हम सबने देखा है कि कैसे चेन्नई चाहे पंजाब में खेल रही हो या लखनऊ या फिर मुंबई के वानखेड़े में, वहां हमें फैंस येलो जर्सी में ही नजर आते हैं। यह हमें कल भी देखने को मिला। मगर उन्होंने कल लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में टॉस के वक्त एक ऐसा स्टेटमेंट दिया, जो कि फैंस को काफी ज्यादा कंफ्यूज करके रख दिया है।
दरअसल कल जब माही टॉस जीतने के बाद डैनी मॉरिसन से बात कर रहे थे, तब उन्होंने मजाक में धोनी से पूछा कि How you’re enjoying your last season? इसपर धोनी ने हंसते हुए बड़ा तगड़ा जवाब दिया और कहा कि you’ve decided that it’s my last season, not me. वहीं इस बात को सुनकर डैनी मॉरिसन ने स्टैंड में बैठे दर्शकों की तरफ देखते हुए कहा कि धोनी 2024 में भी दिखने वाले हैं।
इस बात से यही हम कह सकते हैं कि धोनी अपनी बातों से सभी को कंफ्यूज किए हैं। पहले जब कोलकाता में उनसे क्राउड को लेकर सवाल किया गया कि यहां पर भी यलो जर्सी में लोग आ रहे है, तब उन्होंने कहा था कि यह मेरे करियर का अंतिम फेस है और लोगों का यह फेयरवेल देने का तरिका हैं। यहां से 2 घंटे की दूरी पर खरकपूर स्टेशन हैं, जहां मैंने काम किया है, तो इस वजह से लोग मुझे जानते हैं। तो इस बात पर अटकले लगी हुई है कि धोनी का यह आखिरी सीजन होगा या नहीं। हालांकि धोनी ने काफी पहले एक स्टेटमेंट दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वो अपना अंतिम मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में खेलेंगे।
वहीं अब देखना है कि धोनी का इसपर आखिरी फैसला क्या होगा। हालांकि धोनी का इस साल बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन रहा है और साथ ही साथ विकेटकीपिंग में भी कोई कमी नहीं आई हैं। पहले की तरह की चुस्त और फुर्तीला हैं। वहीं अपनी टीम को भी काफी बढ़िया तरिके से आगे लेकर चल रहे हैं। इस वक्त चेन्नई सुपर किंग्स अंत तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। तो अब देखना है कि धोनी इस सारे अटकलों पर पूर्ण विराम कब लगाएंगे।