महेंद्र सिंह धोनी अब गायकी में दिखा रहे हैं ‘हुनर’, गाना गाते हुए वीडियो हुआ वायरल

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो सामने आया है जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। दरअसल एमएस धोनी इस वीडियो में गाना गाते नजर आ रहे हैं।
 धोनी के रांची स्थित घर में कुछ दिन पहले साक्षी और उन्होंने अपने दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन किया था। बॉलीवुड और टीवी दुनिया के कई मशहूर सितारे इस पार्टी में नजर आए थे। धोनी का गाना गाते हुए वीडियो साक्षी की दोस्त प्रीति सिमोस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। 
प्रीति सिमोस ने वीडियो के साथ कैप्‍शन में लिखा, चेतावनी, अपने रिस्क पर इस वीडियो को देखिए, बहुत टैलेंटेड माही, इस वीडियो को पोस्ट करने के लिए आप मुझे मार मत डालना, लेकिन इस आवाज को शयर करना ही पड़ा। साक्षी जल्द ही तुम्हारा वीडियो भी शेयर किया जाएगा। डुएट सिंगर, अनुभव देवन।

 
बता दें कि जब कोई बात बिगड़ जाए गाने की वफादारी की वो कसमें धोनी इस वीडियो में गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स में खेलने वाले मोनू सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। एमएस धोनी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल के बाद से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।  
बता दें इंग्लैंड में विश्व कप खेलने के बाद भारत लौटने के बाद जम्मू-कश्मीर में धोनी सेना के साथ ट्रेनिंग करने के लिए गए थे। मीडिया में लगातार धोनी के संन्यास की खबरें चल रही हैं। एक इवेंट के दौरान धोनी ने क्रिकेट मैदान पर वापसी पर बात करते हुए कहा था कि मुझसे यह सवाल जनवरी तक मत पूछें। 

Desk Team