माही संग ट्रेडिशनल लुक में दिखीं वाइफ साक्षी धोनी, कपल के जबरदस्त डांस वीडियो ने लूटी वाहवाही

Summary :

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की बहुत लंबी लिस्ट है। वहीं एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी हमेशा सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेटप्रेमियों को यह बताती रहती हैं

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की बहुत लंबी लिस्ट है। वहीं एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी हमेशा सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेटप्रेमियों को यह बताती रहती हैं कि माही क्या कुछ कर रहे हैं। क्योंकि धोनी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। तभी धोनी खुद इंटरनेट पर कुछ ज्यादा पोस्ट नहीं करते हैं। वैसे धोनी की ओर से इसम कमी को पूरा करती हैं उनकी पत्नी साक्षी धोनी।
जी हां साक्षी समय-समय पर माही के एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियोज और कुछ खास तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हुई दिख जाती हैं जिससे फैंस को भी माही के बारे में पता लगता रहता है। बता दें कि साक्षी की दोस्त की शादी के कारण इन दिनों धोनी अपनी पत्नी के साथ मुंबई में,जहां धोनी  ने खूब एन्जॉय किया।  

हाल ही में साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर पति महेंद्र सिंह धोनी की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें माही सुपरकूल नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें एक वेडिंग रिसेप्शन की हैं और धोनी इन फोटोज में कुर्ता-पजामा और जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे है। वहीं साक्षी धोनी गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है।
 


इन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। धोनी का ये ट्रेडिशनल लुक फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।  इस दौरान माही पत्नी साक्षी के साथ डांस करते हुए भी दिखे। 

वहीं क्रिकेट करियर की बात करें तो धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से पिछले साल ही संन्यास ले चुके है। वहीं धोनी पिछले साल संन्यास लेने के बाद यूएई में आईपीएल के 14वें सीजन में खेलते हुए दिखाई दिए थे। फिलहाल एमएस धोनी अपनी फैमिली के साथ पूरा समय बिता रहे हैं इसके साथ ही पूर्व कप्तान पशू पालन वा सब्जियों की खेती भी कर रहे हैं। 
बता दें धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले आईपीएल के सीजन कुछ खास प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो पाई थी और टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। ऐसे में धोनी आईपीएल के 15वें सीजन में टीम से अच्छा प्रदर्शन करवाने का दवाब जरूर होगा। इसके अलावा इस सीजन ये टीम कुछ बदली-बदली सी नजर आने वाली है क्योंकि टीम में नए खिलाडिय़ों की एंट्री इस नीलामी के माध्यम होनी है। 

Desk Team