मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस के क्रिकेट संचालन के निदेशक जहीर खान ने कहा है कि टीम को अपने गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने की जरूर है और यही बात ट्रेड के दौरान दिखाई दी। बाएं हाथ के पूर्व गेंदबाज ने कहा है कि चीजें बदली हैं, इसलिए आने वाला सीजन अलग होगा।
मुंबई ने अपनी कोर टीम को रिटेन किया है, जिसमें श्रीलंका के लसिथ मलिंगा का नाम भी शामिल है। टीम ने कुल 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट, वेस्टइंडीज के शेरफाने रदरफोर्ड और मुंबई के ही रहने वाले धवल कुलकर्णी को टीम ने ट्रेड किया है।
जहीर ने एक वीडियों में कहा कि टीम का कोर स्थिर है और अनुभवी भी। यह साल अलग होने वाला है। उन्होंने कहा कि चोटों के कारण हमारे सामने कुछ चुनौतियां हैं। हार्दिक पांड्या की पीठ में चोट है। जसप्रीत बुमराह भी पीठ में चोट के कारण बाहर हैं और जेसन बेहरनडॉर्फ भी पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह एक चिंता थी जो ट्रेड में भी नजर आई है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रेड किया गया। उन्होंने कहा कि हमें लगा कि हमें गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने की जरूरत है इसलिए हमने दिल्ली और राजस्थान से ट्रेड किया।


Download Android App
Download iOS App



