मेलबर्न : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने लियोनार्डो मायेर को सीधे सेटों में हराकर आज यहां आस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के तीसरे दौर में जगह बनाई। स्पेन के नडाल ने मैच में सिर्फ एक बार अपनी सर्विस गंवाई और अर्जेन्टीना के 52वें नंबर के खिलाड़ी मायेर को रोड लावेर एरेना में दो घंटे और 38 मिनट में 6-3, 6-4, 7-6 से शिकस्त दी। पिछले साल यहां फाइनल में रोजर फेडरर के खिलाफ शिकस्त झेलने वाले नडाल अगले दौर में बोसनिया हर्जेगोविना के 28वें वरीय दामिर जुमहुर से भिड़ेंगे। सोलह बाहर के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल ने मैच के दौरान सिर्फ 10 सहज गलतियां की जबकि 40 विनर लगाए।
मायेर ने अच्छी चुनौती पेश की और उस समय नडाल की सर्विस तोड़ी जब वह मैच जीतने के लिए सर्विस कर रहे थे जिससे तीसरा सेट टाईब्रेकर में खिंच गया जिसमें स्पेन के खिलाड़ी ने जीत दर्ज की। स्पेन के 31 साल के नडाल की यह आस्ट्रेलिया ओपन में 53वीं जीत हैं जबकि उन्हें 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। नडाल को अपनी नंबर एक रैंकिंग बरकरार रखने के लिए कम से कम क्वार्टर फाइनल में जगह बनानी होगी।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



