मेलबर्न : खिताब की प्रबल दावेदार कैरोलिना वोज्नियाकी और एलिना स्वितोलिना उलटफेर का शिकार होने से बाल बाल बचते हुए आस्ट्रेलियाई ओपन के अगले दौर में पहुंच गई। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वोज्नियाकी ने गुमनाम सी क्रोएशियाई खिलाड़ी जाना फेट को 3-6, 6-2, 7-5 से हराया। स्वितोलिना ने एक सेट हारने के बाद चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा को 4-6, 6-2, 6-1 से मात दी। अब उनका सामना 15 बरस की मार्ता कोस्तयुक से होगा जो मार्तिना हिंगिस के बाद तीसरे दौर में पहुंचने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई।
हिंगिस ने यह कमाल 1996 में किया था जब वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। उक्रेन की इस खिलाड़ी ने स्थानीय वाइल्ड कार्डधारी ओलिविया रोगोवस्का को 6-3, 7-5 से हराया। पुरूष वर्ग में क्रोएशिया के छठी वरीयता प्राप्त मारिन सिलिच ने जोओ सोसा को हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। दसवीं वरीयता प्राप्त पाब्लो कारेनो बस्टा भी अगले दौर में पहुंच गए जब फ्रांस के जाइल्स सिमोन को चोट के कारण कोर्ट छोड़ना पड़ा। उस समय वह 6-2, 3-0 से पीछे थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



