नामीबिया लगातार दूसरी बार साउथ अफ्रीका को हराने से चूकी, दोनों टीमों ने मिलकर बनाया महारिकॉर्ड

Summary :

Namibia vs South Africa Record: नामीबिया में चल रही ट्राई सीरीज में बीते 4 सितंबर को एक और रोचक मुकाबला हुआ. जो विंडहोक के मैदान पर आयोजित हुआ था. जहां नामीबिया और साउथ अफ्रीका का आमना-सामना हुआ था. मैच नंबर-6 की विजेता साउथ अफ्रीका साबित हुई. रोमांच से भरपूर इस मैच में एक समय नामीबिया साउथ अफ्रीका को हराने के करीब पहुंच गई थी. हालांकि वो महज 11 रनों से जीत दर्ज करने से चूक गई. नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज के तहत खेला गया मुकाबला जोरदार रहा. जहां दोनों टीमों की ओर से रनों की बारिश…

Namibia vs South Africa Record: नामीबिया में चल रही ट्राई सीरीज में बीते 4 सितंबर को एक और रोचक मुकाबला हुआ. जो विंडहोक के मैदान पर आयोजित हुआ था. जहां नामीबिया और साउथ अफ्रीका का आमना-सामना हुआ था. मैच नंबर-6 की विजेता साउथ अफ्रीका साबित हुई. रोमांच से भरपूर इस मैच में एक समय नामीबिया साउथ अफ्रीका को हराने के करीब पहुंच गई थी. हालांकि वो महज 11 रनों से जीत दर्ज करने से चूक गई.

Namibia vs South Africa Record
Namibia vs South Africa Record

नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज के तहत खेला गया मुकाबला जोरदार रहा. जहां दोनों टीमों की ओर से रनों की बारिश देखने को मिली. टॉस नामीबिया के नाम रहा था. उन्होंने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए युवा ओपनर लुहान ड्रे प्रीटोरियस ने शानदार बैटिंग की. लेफ्ट हैंड बैटर ने शतक जड़ दिया. 20 वर्षीय बैटर ने 53 गेंदों का सामना किया. जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे. इस दौरान प्रीटोरियस का स्ट्राइक रेट करीब 191 का रहा.

Lhuan-dre Pretorius
Lhuan-dre Pretorius

साउथ अफ्रीका के दूसरे सलामी बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुजेन के पास भी शतक बनाने का मौका था. जिन्होंने प्रीटोरियस से भी तेज बल्लेबाजी की. दाएं हाथ के बल्लेबाज 40 बॉल पर 8 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 88 रन जड़ने में कामयाब रहे. इन दोनों पारियों के दम पर साउथ अफ्रीकी टीम ने नामीबिया के सामने 229 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा. नामीबिया की गेंदबाजी पर नजर डालें तो जान बाल्ट ने दो विकेट अपनी झोली में डाल लिए. इसके जवाब में नामीबिया ने भी तगड़ा फाइटबैक दिया.

Jan Frylinck
Jan Frylinck

होस्ट टीम की तरफ से जैन फ्राइलिंक ने 36 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली. जिसमें शामिल थे 5 छक्के और 6 चौके. वहीं दूसरे छोर पर लॉरेन स्टीनकाम्प के बल्ले से 44 बॉल पर 61 रनों की पारी निकली. हालांकि इसके बावजूद नामीबिया निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 217 रनों तक ही पहुंच पाई. दोनों टीमों ने मिलकर इस मैच में कुल 445 रन जोड़े. इसी के साथ ये सर्वोच्च स्कोर वाला टी20 इंटरनेशनल मैच भी बन गया.

 

Read More: Women’s Asia Cup 2026: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, अब पाकिस्तान से होगी टक्कर- जानें मैच की पूरी डिटेल्स

Raj Kiran