भारत के लिए काल बनकर आए नसीम, दो देशों को अकेले ही घर भेज दिया

Summary :

नसीम शाह ने अपना डेब्यू भारत के खिलाफ ही इसी एशिया कप के दूसरे मुकाबले में किया था और पहले ओवर में ही उन्होंने भारत के उप कप्तान केएल राहुल को आउट किया और दिखा दिया कि अनुभव न होने के बावजूद वो किसी भी तरह के बल्लेबाजों पर हावी हो सकते हैं.

कल अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान के युवा गेंदबाज नसीम शाह ने अंतिम में लगातार 2 छक्के लगाकर पाकिस्तान को जिस तरह से जीत दिलाई है, उससे ना सिर्फ मैं और आप बल्कि पूरा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और स्पेशली भारत सरप्राइज हैं. पाकिस्तान के 9 विकेट गिर चुके थे, अंतिम 6 गेंदों पर 11 रन चाहिए थे और स्ट्राइक पर थे नसीम शाह. 
वहीं गेंदबाजी पर थे अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजल हक फारुखी, जोकि पूरे मैच और सीरीज में जबरदस्त गेंदबाजी की मगर कल अंतिम ओवर फैंकने आए तो शायद किसी की नजर लग गई और ओवर की पहली ही दो गेंदों पर सामने खड़े नसीम शाह ने उन्हें लगातार 2 छक्के जड़ दिए और पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचा दिया, जिसके बाद अफगानिस्तान के दर्शकों का चेहरा ही पूरी तरह से उतर गया. 
लेकिन अफगानिस्तान के लिए जिस तरह से काल बनकर नसीम शाह आए, उससे ज्यादा भारत के लिए वो काल बनकर आए. नसीम शाह ने अपना डेब्यू भारत के खिलाफ ही इसी एशिया कप के दूसरे मुकाबले में किया था और पहले ओवर में ही उन्होंने भारत के उप कप्तान केएल राहुल को आउट किया और दिखा दिया कि अनुभव न होने के बावजूद वो किसी भी तरह के बल्लेबाजों पर हावी हो सकते हैं और साथ ही साथ उनके रहने से शाहीन शाह अफरीदी की कमी नहीं होने देंगे अपने देश को.
वहीं देखा जाए तो वो कल लगातार दो छक्के लगाकर ना सिर्फ अफगानिस्तान को बल्कि भारत को भी एशिया कप से बाहर कर दिया. इससे यह तो साफ हो गया कि भारत को आगे प्युचर में इस पाकिस्तानी खिलाड़ी से सतर्क रहना होगा. हालांकि भारत का मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ बहुत कम होता है और दोनों टीमें जब भी आमने-सामने होती है तो वो एक बड़े टूर्नामेंट में ही होती है. पर फिर भी इस एशिया कप  में भारत को टूर्नामेंट से बाहर करने में नसीम का बहुत बड़ा हाथ है. 

Desk Team