मोदी ने गुजरात में सूरत के ओलपाड इलाके में आयोजित एक चिकित्सा शिविर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ”हमें इस उत्साह को बनाए रखने की जरूरत है।” इस मौके पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी मौजूद थे।
हर भारतीय इस पर गर्व महसूस कर रहा है
प्रधानमंत्री ने कहा, ”हाल ही में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस उपलब्धि ने हमें वर्तमान अमृत काल में और अधिक मेहनत करने तथा बड़े लक्ष्यों को हासिल करने का भरोसा दिया है। यह उपलब्धि सामान्य नहीं है। हर भारतीय इस पर गर्व महसूस कर रहा है।
10 लाख घर गुजरात में बनाए
हमें इस उत्साह को बनाए रखने की जरूरत है।” मोदी ने केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा, पिछले आठ वर्षों के दौरान सरकार द्वारा गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाए गए हैं। इनमें से लगभग 10 लाख घर गुजरात में बनाए गए हैं।”


Download Android App
Download iOS App



