पबजी को टक्कर देने के लिए जल्द ही आ रही है भारत की स्वदेशी गेम फौजी। गूगल प्ले स्टोर पर इस गेम को लिस्ट किया गया है। फिलहाल ये गेम एंड्रायड यूजर्स के लिए तैयार किया जा रहा है। इसी वजह से गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन ऐप गूगल प्ले स्टोर पर है। आईओएस यूजर्स को भारत के इस स्वदेशी गेम के लिए थोड़ा इंतजार अभी और करना पड़ सकता है।
FAU-G गेम खेलने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। प्री- रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाड़ियों को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर FAU-G सर्च करना होगा। अगर आपका फोन गेम के लिए कॉम्पैटिबल होगा तो आपको प्री-रजिस्ट्रेशन का बटन शो करेगा लेकिन अगर कॉम्पैटिबल नहीं होगा तो यह बटन शो नहीं होगा। प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए आपको हरे बटन पर क्लिक करना होगा।
बता दें कि FAU-G गेम का पूरा नाम Fearless and United Guards है। FAU-G एक वार गेम है जिसका एक युद्धक्षेत्र भी होगा। बॉलिवुड एक्टर अक्षय कुमार को इस गेम के ब्रैंड एंबेसडर के रूप में चुना गया है। पिछले दिनों भारत-चीन सीमा विवाद के बाद पॉपुलर गेम PUBG को भारत में बैन कर दिया गया था। FAU-G को पबजी के मुकाबले ही लॉन्च किया जा रहा है। लेकिन पबजी भी देश में वापसी करने वाला है, पबजी कंपनी ने नए रूप में पबजी इंडिया को बनाया है जो सिर्फ इंडिया के लिए डिजाइन किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



