नॉटिंघम : भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली की टीम को चेतावनी देते हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के खिलाफ सतर्क रहने के लिए कहा है और इस गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रुख दिखाने की सलाह दी है। विश्व कप के एक अहम मैच में भारतीय टीम रविवार को मैनचेस्टर में पाकिस्तान से भिड़ेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद सचिन ने कहा कि रोहित और विराट टीम के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और पाकिस्तान मैच में इन दोनों को जल्द आउट करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा होगा।
आमिर और वहाब रियाज शुरुआत में विकेट लेना चाहेंगे। सचिन ने कहा कि रोहित और विराट को लंबी पारी खेलने पर ध्यान देना चाहिए। योजना यही होनी चाहिए कि बाकी खिलाड़ी उनके इर्द-गिर्द खेले। आमिर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में दमदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर पांच विकेट चटकाए। तेंदुलकर ने कहा कि उसके खिलाफ नाकारात्मक भावना के साथ बल्लेबाजी करते हुए डॉट गेंद नहीं खेलूंगा।
मैं चाहूंगा कि मौका मिलने पर भारतीय बल्लेबाज अपने शॉट खेले और सकारात्मक रहें। पिच पर जाकर सकारात्मक रहते हुए डिफेंड करने की आवश्यकता है, हमें कुछ अलग नहीं करना। उन्होंने कहा कि हमें हर डिपार्टमेंट में आक्रामक होने की आवश्यकता है। शारीरिक भाषा बहुत महत्वपूर्ण है, अगर आप आत्मविश्वास के साथ डिफेंड करते हैं तो गेंदबाज को पता चलेगा कि आप कंट्रोल में हैं।


Download Android App
Download iOS App



