आकलैंड : आस्ट्रेलिया के हाथों हार को न्यूजीलैंड अभी भूला नहीं है लेकिन वरिष्ठ बल्लेबाज रॉस टेलर को उम्मीद है कि उनकी टीम आगामी सीरीज में जब अपनी सरजमीं पर भारत का सामना करेगी तो परिणाम बदलने में सफल रहेगी। न्यूजीलैंड ने हाल में आस्ट्रेलिया से 0-3 से सीरीज गंवायी थी जबकि भारत ने आस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया और वह कीवी टीम के खिलाफ पांच टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बढ़े मनोबल के साथ उतरेगा।
टेलर ने यहां अभ्यास सत्र के बाद स्थानीय मीडिया से कहा कि हमें (आस्ट्रेलिया ने) पूरी श्रृंखला में हर विभाग में मात दी लेकिन अब हम घरेलू धरती पर खेलेंगे और भारत पूरी तरह से भिन्न प्रतिद्वंद्वी होगा। उन्होंने कहा कि वह दुनिया की नंबर एक टीम है लेकिन परिस्थितियां हमारे अनुकूल होंगे, इसलिए पहले सीमित ओवरों का चरण निकलने दो और इसके बाद उस पर (टेस्ट) बात करेंगे।
टेलर ने उन चुनौतियों का भी जिक्र किया जिनका सामना आस्ट्रेलिया में इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप के दौरान सभी टीमों को करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पहली बार वह टी20 विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है और आपने बिग बैश में देखा।


Download Android App
Download iOS App



