आईसीसी विश्व कप 2019 का आज फाइनल मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। 1 महीने से चला यह टूर्नामेंट आज अपनेे आखिरी चरम पर आ गया है। ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान जो क्रिकेट खेल का मक्का कहा जाता है उस मैदान पर फाइनल खेला जा रहा है। विश्व क्रिकेट के 23 साल बाद आज हमें एक नया चैंपियन मिलेगा। विश्व कप फाइनल में लगातार दूसरी बार न्यूजीलैंड ने जगह बनाई है तो वहीं दूसरी तरफ मेजबान इंग्लैंड चौथी बार फाइनल में पहुंची है।

विश्व कप 2015 में पहली बार फाइनल में न्यूजीलैंड ने जगह बनाई थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड टीम के पास टाॅप 6 बल्लेबाज हैं जिसमें से 3 बाएं हाथ बल्लेबाज हैं। ऐसे में मोईन अली को इंग्लैंड फाइनल मैच में अंतिम ग्यारह में मौका दे सकती है।

विश्व कप के टूर्नामेंट में लियाम प्लंकट और मार्क वुड ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी टीम को जीत दिलाई है। अगर मोईन अली को जगह मिलती है तो यह दिलचस्प होगा कि किस जगह पर इन्हें खिलाया जाता है। आज का मौसम लंदन में एक दम साफ रहेगा और तेज धूप भी खिली रहेगी। मौसम में गरमाहट भी धूप तेज की वजह से रहेगी।

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
ये हैं दोनों की प्लेइंग इलेवन-
इंग्लैंड – इयोन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।

न्यूज़ीलैंड – केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर, टॉम लेथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।


Download Android App
Download iOS App



