Norway Chess 2026: भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में एक बार फिर अपने टेलेंट का लोहा मनवाते हुए वर्ल्ड के नंबर वन खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल मुकाबले में हरा दिया है। इस जीत के साथ उन्होंने न सिर्फ टूर्नामेंट में अपनी पोजिशन मजबूत की, बल्कि नॉर्वे चेस का खिताब जीतने वाले वो पहले भारतीय खिलाड़ी बनने की दावेदारी को मजबूत करते दिखाई दिए।
20 साल के प्रज्ञाननंदा इस साल क्लासिकल चेस में कार्लसन को दो बार हराने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले भी उन्होंने इसी टूर्नामेंट में नॉर्वे के दिग्गज खिलाड़ी को मात दी थी। ऐसे में हाल ही की जीत के बाद उनके कुल 12 प्वाइंट्स हो गए हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
Norway Chess 2026 Update: कार्लसन की खिताबी उम्मीदों को बड़ा झटका

प्रज्ञाननंदा के हाथों मिली हार ने मैग्नस कार्लसन की आठवीं बार नॉर्वे चेस का खिताब जीतने की उम्मीदों को काफी नुकसान पहुंचाया है। टूर्नामेंट में अब सिर्फ दो राउंड बचे हैं और मौजूदा चैंपियन कार्लसन के लिए खिताब बचाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। इस बार कार्लसन का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्हें अब तक चार क्लासिकल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जिनमें दो हार प्रज्ञाननंदा के खिलाफ आई हैं। भारतीय खिलाड़ी लगातार उनके वर्चस्व को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।
Pragyanand News: जीत के बाद क्या बोले प्रज्ञाननंदा?

ब्लैक चेस पीस से खेलते हुए शानदार जीत दर्ज करने वाले प्रज्ञाननंदा ने मुकाबले के बाद कहा कि उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण जीत हासिल करना था न कि केवल कार्लसन को हराना। उन्होंने कहा कि, “मैग्नस के खिलाफ जीत हमेशा खास होती है, लेकिन टूर्नामेंट के इस चरण में किसी भी मुकाबले में जीत दर्ज करना बेहद महत्वपूर्ण है।”
D Gukesh Is Ruled Out From Tournament: गुकेश की खिताबी उम्मीदें लगभग खत्म

दूसरी ओर, मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश का नॉर्वे चेस टूर्नामेंट निराशाजनक रहा। आठवें दौर में उन्हें फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेज़ा फ़िरोजा के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनकी खिताब जीतने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। गुकेश के अभी केवल आठ प्वाइंट्स हैं और दो मुकाबले बचे रहते हुए वह ज्यादातार 14 प्वाइंट्स तक ही पहुंच सकते हैं। यह टूर्नामेंट में उनकी क्लासिकल मुकाबलों में तीसरी हार रही। इस प्रदर्शन ने साल के अंत में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए उनकी तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां उन्हें उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ अपने खिताब का बचाव करना है।
Who Is On Top: वेस्ली सो टॉप पर बरकरार

अमेरिका के ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आर्मागेडन टाई-ब्रेक में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया। इस जीत के साथ उनके 14 प्वाइंट्स हो गए हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन पर बने हुए हैं। वहीं, अलीरेज़ा फ़िरोजा ने गुकेश को हराकर 13 प्वाइंट्स हासिल किए है और वो दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऐसे में टूर्नामेंट के आखरी दो राउंड बेहद रोमांचक होने वाले हैं।
Norway Chess 2026: महिला वर्ग में भी खिताबी जंग दिलचस्प

वुमेन्स सेक्शन में कजाकिस्तान की बिबिसारा असाउबायेवा ने भारत की दिव्या देशमुख को क्लासिकल मुकाबले में हराकर अपनी पोजिशन मजबूत कर ली है। वहीं चीन की झू जिनर ने वुमेन विश्व चैंपियन जू वेनजुन को मात देकर 10 प्वाइंट्स के साथ दिव्या की बराबरी कर ली। मौजूदा चैंपियन अन्ना मुज़िचुक और भारत की कोनेरू हम्पी के बीच क्लासिकल मुकाबला ड्रॉ रहा। इसके बाद आर्मागेडन टाई-ब्रेक भी बराबरी पर खत्म हुआ, लेकिन ब्लैक चेस पीस से खेलने के कारण हम्पी को बोनस प्वाइंट मिला।
नॉर्वे चेस टूर्नामेंट अब अपने निर्णायक स्टेज में पहुंच चुका है, जहां प्रज्ञाननंदा इतिहास रचने से सिर्फ दो कदम दूर हैं।
Read More: FIFA World Cup 2026 अब होगा और भी मज़ेदार, टूर्नामेंट में जोड़े जाएंगे ये 8 नए नियम


Download Android App
Download iOS App




