FIFA World Cup 2026 अब होगा और भी मज़ेदार, टूर्नामेंट में जोड़े जाएंगे ये 8 नए नियम

Summary :

New Rules In Fifa World Cup: फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि फीफा वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून 2026 से होगी और इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी एक साथ मिलकर अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको करेंगे। वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों में खास रहने वाला है। क्योंकि पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे खेल जाने वाले मुकाबले भी पहले से ज्यादा होंगे। इसके अलावा, फीफा ने खेल में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने, अनुशासन बनाए रखने और समय की बर्बादी को रोकने के…

New Rules In Fifa World Cup: फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि फीफा वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून 2026 से होगी और इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी एक साथ मिलकर अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको करेंगे।

वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों में खास रहने वाला है। क्योंकि पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे खेल जाने वाले मुकाबले भी पहले से ज्यादा होंगे। इसके अलावा, फीफा ने खेल में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने, अनुशासन बनाए रखने और समय की बर्बादी को रोकने के लिए कई नए नियम लागू किए हैं।

वर्ल्ड कप 2026 के प्रमुख नए नियम

1. मुंह ढककर बात करने पर सख्त कार्रवाई

New Rules In Fifa World Cup
New Rules In Fifa World Cup (Source: Social Media)

मैच के दौरान खिलाड़ी अक्सर अपनी बातचीत छिपाने के लिए मुंह पर हाथ रख लेते हैं। नए नियमों के तहत ऐसा करना बैन होगा। अगर कोई खिलाड़ी जानबूझकर ऐसा करता पाया गया तो रेफरी उसे रेड कार्ड दिखा सकता है, जिससे उसे मैदान छोड़ना पड़ेगा और उसकी टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल जारी रखेगी।

2. VAR बदलेगा कुछ अहम फैसले

New Rules In Fifa World Cup
New Rules In Fifa World Cup (Source: Social Media)

 

अगर रेफरी गलती से कॉर्नर किक दे देता है या किसी खिलाड़ी को दो येलो कार्ड मिलने से जुड़े निर्णय में गलती होती है, तो वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) की मदद से फैसला बदला जा सकेगा।

3. गेंद खेल में आने से पहले हुए फाउल की भी जांच

New Rules In Fifa World Cup
New Rules In Fifa World Cup (Source: Social Media)

अब VAR सिर्फ खेल के दौरान हुए इवेंट्स तक ही सीमित नहीं रहेगा। कॉर्नर, पेनल्टी या थ्रो-इन के दौरान गेंद खेल में आने से पहले किए गए फाउल के भी वीडियो रिव्यू किए जा पाएंगे।

4. सब्स्टीट्यूशन के लिए तय होगी समय सीमा

New Rules In Fifa World Cup
New Rules In Fifa World Cup (Source: Social Media)

किसी खिलाड़ी को बदलने का प्रोसेस अब 10 सेकंड के अंदर पूरा करना होगा। अगर टीम ऐसा नहीं कर पाती है, तो नए खिलाड़ी को मैदान में एंट्री करने से पहले एक मिनट तक इंतजार करना पड़ेगा।

5. समय बर्बाद करने पर मिलेगा दंड

New Rules In Fifa World Cup
New Rules In Fifa World Cup (Source: Social Media)

गोलकीपर या खिलाड़ी अक्सर थ्रो-इन और गोल किक के दौरान एक्सेसिव टाइम लेते हैं। अब इसके लिए पांच सेकंड की समय सीमा तय की गई है। समय सीमा पार होने पर विरोधी टीम को कॉर्नर किक या थ्रो-इन का प्रॉफिट दिया जा सकता है।

6. मेडिकल जांच के दौरान कोचिंग स्टाफ से बातचीत नहीं

New Rules In Fifa World Cup
New Rules In Fifa World Cup (Source: Social Media)

अगर किसी गोलकीपर की चोट को लेकर मेडिकल टीम जांच कर रही है, तो उस दौरान मैदान पर मौजूद खिलाड़ी डगआउट में जाकर कोचिंग स्टाफ से बातचीत नहीं करेंगे।

7. मैदान छोड़ने पर पूरी टीम को सजा

New Rules In Fifa World Cup
New Rules In Fifa World Cup (Source: Social Media)

अगर कोई टीम रेफरी के फैसले के विरोध में कलेक्टिव तौर से मैदान छोड़ देती है, तो पूरी टीम को रेड कार्ड दिए जाने का नियम रखा गया है।

8. चोटिल खिलाड़ी की तुरंत वापसी नहीं

New Rules In Fifa World Cup
New Rules In Fifa World Cup (Source: Social Media)

अगर कोई खिलाड़ी चोट लगने की वजह से मैदान के बाहर जाता है, तो उसे कम से कम एक मिनट तक बाहर रहना होगा। इसके बाद ही वह दोबारा खेल में वापसी कर सकेगा।

New Rules In Fifa World Cup: ज्यादा कॉम्पटेटिव और ट्रांसपेरेंट होगा टूर्नामेंट

फीफा का मानना है कि इन नए नियमों से खेल की स्पीड बेहतर होगी, समय की बर्बादी कम होगी और रेफरी के फैसलों में ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी। ऐसे में वर्ल्ड कप 2026 न सिर्फ टीमों के नंबर के लिहाज से बड़ा होगा, बल्कि नए नियमों के कारण भी यह टूर्नामेंट चर्चा का केंद्र बना रहेगा।

Read More: Sourav Ganguly की सुरक्षा को किया गया Degrade, अब ‘Z+’ नहीं बल्कि ‘Y+’ सिक्योरिटी के अंडर रहेंगे BCCI के पूर्व अध्यक्ष

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।