न्यूयार्क : गत चैम्पियन नाओमी ओसाका ने अमेरिकी ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम में 15 वर्षीय कोको गौफ का शानदार सफर समाप्त किया जबकि पुरूष वर्ग में राफेल नडाल ने अंतिम 16 में प्रवेश किया। दुनिया की नंबर एक ओसाका ने 65 मिनट तक चले मुकाबले में कोको को 6-3 6-0 से मात दी। हारने के बाद कोको रोने लगी और जापानी स्टार ओसाका ने प्रतिद्वंद्वी को जाकर गले लगाकर सांत्वना दी।
ओसाका ने कहा, ‘‘जब मैंने उससे हाथ मिलाया तो मैंने देखा कि उसके आंसू आ रहे थे। वह इतनी छोटी भी है। मैं चाहती थी कि उसे महसूस कराऊं कि उसे सिर ऊंचाकर कोर्ट से जाना चाहिए क्योंकि उसने इतनी छोटी उम्र में यहां तक जगह बनायी है।’’
तेईस बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स ने कोको के बारे में बात करते हुए उसे ‘महिला टेनिस का भविष्य’ करार किया जबकि नोवाक जोकोविच ने उन्हें ‘नयी सुपरस्टार’ कहा जो 1996 में अन्ना कोर्निकोवा के बाद यहां तीसरे दौर में पहुंचने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं। अब ओसाका का सामना स्विट्जरलैंड की 13वीं वरीय बेलिंडा बेनसिच से होगा जिन्हें एनेट कोंटावेट के बीमार होने के कारण वाकओवर मिला।


Download Android App
Download iOS App



