रियो डी जनेरियो : भारत की यशस्विनी देसवाल ने यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यशस्विनी ने वर्ल्ड नंबर-1 यूक्रेन की ओलेना कोस्तेविच को पछाड़ते हुए भारत को नौवां ओलंपिक कोटा दिलाया।
इस विश्व कप में भारत का यह पांचवा पदक है। इससे पहले, अभिषेक वर्मा, सौरभ चौधरी, संजीव राजपूत और ईलावेनिल वालारिवन इस प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन 22 वर्षीय यशस्विनी ने आठ खिलाड़ियों के फाइनल मुकाबले में 236.7 का स्कोर किया और पहले पायदान पर रही। कोस्तेविच ने भारतीय खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन उन्हें 234.8 के स्कोर के साथ दूसरे पायदान से ही संतोष करना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App



