विराट कोहली की तारीफ करते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उनका ध्यान अपने भारतीय समकक्ष से ‘सर्वश्रेष्ठ तरीके से कैसे निपटा जाए’ इस पर रहेगा। भारतीय कप्तान ने भी विलियमसन की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक करार दिया। केन विलियमसन ने कहा कि निश्चित तौर पर विराट जैसे खिलाड़ी की मैं सराहना करता हूं और उसे खेलते हुए देखना पसंद है। वह खेल की सीमाओं को बढ़ा रहा है जो बेहतरीन है।
उन्होंने कहा कि कोहली जुनूनी और विश्व स्तरीय क्रिकेटर है। केन विलियमसन ने कहा कि वह सम्मानित खिलाड़ी हैं और मैं उसे काफी लंबे समय से जानता हूं लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में बेशक वह विश्व स्तरीय है और हमारा ध्यान उसकी क्रिकेट क्षमताओं पर है कि कैसे सर्वश्रेष्ठ तरीके से हम उससे निपट सकते हैं। विलियमसन का मानना है कि कोहली जिस जज्बे के साथ अपने क्रिकेट को लेता है उससे वह दुनिया भर में दर्शकों को मैदान पर खींचकर लाता है।


Download Android App
Download iOS App



