कराची : पाकिस्तान हाकी टीम के मुख्य कोच फरहत खान ने एशिया कप और आस्ट्रेलिया में चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में टीम के लचर प्रदर्शन के बाद आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह छह महीने से भी कम समय तक इस पद पर रहे। इस पूर्व ओलंपियन ने हालांकि कहा कि उन्होंने निजी कारणों से अपना पद छोड़।
फरहत ने कहा, मैं पाकिस्तान सीमा शुल्क विभाग में अपनी नौकरी के लिये समय नहीं निकाल पा रहा था जहां मुझे हाल में पदोन्नति मिली है। मुझे ऐसा नहीं लग रहा था कि मैं राष्ट्रीय टीम के साथ कोचिंग के महत्वपूर्ण काम के साथ न्याय कर रहा हूं। उनका त्यागपत्र इस खुलासे के कुछ घंटों बाद आया कि पाकिस्तान हाकी महासंघ (पीएचएफ) विदेशी कोच रखने पर विचार कर रहा है। जर्मनी के पूर्व कप्तान और ओलंपिक रजत पदक विजेता क्रिस्टियन ब्लंक इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। फरहत को जुलाई में ही मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



