वीर दास के ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या 70 लाख पहुंचीं 

Summary :

NULL

अभिनेता व स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास की सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या 70 लाख से अधिक हो गई है। वीर ने ट्वीट कर बताया, ”देखिए, हमने 70 लाख का आंकड़ा छू लिया। अपनी पसंदीदा टी-शर्ट में नृत्य कर जश्न मना रहा हूं। धन्यवाद आपका।”  वीर दास सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने प्रशंसकों के साथ अपनी निजी व पेशेवर जिंदगी की चीजें साझा करते रहते हैं। स्टैंडअप कॉमेडी के अलावा वीर ‘लव आजकल’, ‘डेल्ली बेली’, ‘बदमाश कंपनी’, ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’ और ’31 अक्टूबर’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Desk Team