पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद लॉर्ड्स की बालकनी से नीचे देख रहे थे, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

Summary :

इंग्लैंड और वेल्स में विश्व कप 2019 खेला जा रहा है। 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर विश्व कप का फाइनल मैच खेला जाएगा।

इंग्लैंड और वेल्स में विश्व कप 2019 खेला जा रहा है। 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर विश्व कप का फाइनल मैच खेला जाएगा। रोमांचक मोड़ पर विश्व कप आ गया है। साउथ अफ्रीका को पाकिस्‍तान ने लॉर्ड्स मैदान पर हराया था। 
बीते बुधवार न्यूजीलैंड के साथ पाकिस्तान का मैच बर्मिंघम में खेला गया था और इस मैच में न्यूजीलैंड को पाकिस्तान ने 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही वह सेमीफाइनल में जाने की रेस में बने हुए हैं। 

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है सरफराज अहमद की तस्वीर 

पाक टीम के कप्तान सरफराज अहमद की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर पाक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 308 रन बनाए। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम ने लक्ष्य के पीछा करते हुए 259 रन ही बनाए। यह मैच साउथ अफ्रीका 49 रनों से हार गई। 
सरफराज अहमद इस मैच के दौरान लॉर्ड्स की बालकनी से नीचे की तरफ देखते हुए नजर आए। फिर क्या था सरफराज की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने सरफराज का मजाक उड़ाया। 

यूजर्स ने सरफराज अहमद को खूब ट्रोल किया 

Desk Team