इंग्लैंड को पाकिस्तान ने मैच जीतने के लिए 349 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 248 रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक 8 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहाब रियाज का विकेट सातवें तौर पर गिरा था। वहाब ने चार रन ही बनाए।

कप्तान सरफराज अहमद ने 40 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली। वहीं आसिफ अली को मार्क वुड ने 14 रनों पर आउट किया। मोहम्मद हफीज को भी 84 रन बनाकर मार्क वुड ने आउट किया। बाबर आजम ने 63 रन 66 गेंदों में बनाए। मोइन अली ने पाकिस्तान का दूसरा विकेट इमाम उल हक के तौर पर गिरा। इमाम ने इस मैच में 44 रन बनाए।

पाकिस्तान को अच्छी शुरूआत इमाम उल हक और फखर जमां ने दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के 50 रन 7.2 ओवर में ही पूरे कर दिए। पहले विकेट के लिए दोनों ने 82 रनों की साझेदारी की। 15वें ओवर में मोइन अली ने फखर को आउट करके यह साझेदारी तोड़ दी।

ये हैं प्लेइंग इलेवन की टीम
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोइन अली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, फखर जमां, बाबर आजम, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, आसिफ अली,मोहम्मद हफीज, शादाब खान, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।


Download Android App
Download iOS App



