PAKvsWI : आधी कीमत पर बेचे टिकट फिर भी नहीं आए दर्शक, PCB का फिर उड़ा मज़ाक

Summary :

काफी अरसे के बाद पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हुई है

काफी अरसे के बाद पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हुई है जिसके बाद PCB की उम्मीद थी की दर्शक इसके लिए काफी उत्साहित होंगे और स्टेडियम खचा खच भरे रहेंगे लेकिन PCB की इन उमीदों पर पानी फिर गया जब उसके आधी कीमत पर टिकट बेचने के बावजूद कुछ गिने चुने लोग ही मैच देखने पहुंच रहे हैं। इसे लेकर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाडी वसीम अकरम ने भी अपनी निराशा जाहिर की है। 

दरअसल लम्बे समय बाद वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है और यहां फिलहाल टी-20 सीरीज खेल रही है। पाकिस्तान की टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में वेस्टइंडीज को आसानी से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।  दोनों टीमों के बीच बुधवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में दूसरा मैच खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने 9 रन से जीत दर्ज की। सीरीज का अंतिम मैच 16 दिसंबर से इसी मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले स्टेडियम में दर्शकों की कमी से पाकिस्तान की काफी फजीहत हो रही है। 

पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, ‘इन मैचों के लिए इतने कम दर्शकों का स्टेडियम में आना निराशाजनक है। सामान्य कीमत से आधी कीमत में टिकट बेचने के बाद हमने अधिक लोगों के स्टेडियम में आने की उम्मीद की थी।’ पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज  के लिए काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पीसीबी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि को सुधारने में लगा हुआ है और इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

Desk Team