PKL 23: Puneri paltan ने Bengal warriors को रौंदा

Summary :

PKL 23 के 25वें मैच में Puneri paltan ने Bengal warriors को 49-19 के बड़े अंतर से रौंद दिया। इसी के साथ पुणे की टीम ने Bengal warriors का अभी तक चला आ रहा विजयी रथ रोक दिया। HIGHLIGHTS Puneri paltan ने Bengal warriors को 49-19 हराया Bengal warriors का विजयी रथ थमा  मोहित गोयत ने सबसे ज्यादा 12 रेड पॉइंट हासिल किये Puneri paltan की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुँच गई है Bengal warriors की टीम 18 अंको के साथ पहले पायदान पर मौज़ूद है Puneri paltan ने Bengal warriors की टीम को खेल के हर…

PKL 23 के 25वें मैच में Puneri paltan ने Bengal warriors को 49-19 के बड़े अंतर से रौंद दिया। इसी के साथ पुणे की टीम ने Bengal warriors का अभी तक चला आ रहा विजयी रथ रोक दिया।

HIGHLIGHTS

  • Puneri paltan ने Bengal warriors को 49-19 हराया
  • Bengal warriors का विजयी रथ थमा 
  • मोहित गोयत ने सबसे ज्यादा 12 रेड पॉइंट हासिल किये
  • Puneri paltan की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुँच गई है
  • Bengal warriors की टीम 18 अंको के साथ पहले पायदान पर मौज़ूद है

Puneri paltan ने Bengal warriors की टीम को खेल के हर डिपार्टमेंट में मात दी उनकी तरफ से मोहित गोयत ने सबसे ज्यादा 12 रेड पॉइंट हासिल किये, इनके अलावा असलम मुश्तफा ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन 10 पॉइंट बनाए। मोहम्मद रेज़ा चियानेह ने शानदार डिफेंडिंग करते 6 टैकल पॉइंट अर्जित किये वहीँ गौरव खत्री ने भी इनका जबरदस्त साथ निभाया गौरव ने 5 टैकल पॉइंट बनाए। बंगाल के स्टार रेडर केवल 7 पॉइंट हासिल कर पाए वहीं उनके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी नहीं चल पाया।
हाफ टाइम तक पुणे की टीम 20-12 से आगे थी आलम यह रहा कि पूरे मैच में Bengal warriors की टीम 3 बार ऑलआउट हुई जबकि बंगाल की टीम एक भी बार पुणे को ऑलआउट नहीं कर सकी। इस जीत के बाद Puneri paltan की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुँच गई है टीम ने 4 मुकाबले खेले हैं जिनमे से 3 जीत के साथ टीम के 16 अंक हैं वहीँ इस करारी हार के बावजूद Bengal warriors की टीम 18 अंको के साथ पहले पायदान पर मौज़ूद है।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.