लंदन : लगातार दूसरी हार से परेशान दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि उनकी टीम को विश्व कप में बने रहने के लिये भारत के खिलाफ अगले मैच में नयी रणनीति बनानी होगी। दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में इंग्लैंड ने 104 रन से और दूसरे मैच में बांग्लादेश ने 21 रन से हराया। अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन कंधे की चोट से उबर रहे हैं जबकि युवा तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी के बायें हैमस्ट्रिंग में चोट है।
डु प्लेसिस ने कहा कि हम विश्लेषण करेंगे और देखेंगे कि टीम का मनोबल कैसे बढाना है। उन्होंने कहा कि भारत की टीम काफी मजबूत है और एक टीम के रूप में हमें पता है कि हम अच्छा नहीं खेल रहे हैं । हमें इस स्थिति को बदलना होगा। बांग्लादेश से मिली हार के बारे में उन्होंने कहा कि यह काफी निराशाजनक है।
हम खेल के सभी प्रारूपों में इस समय नहीं चल पा रहे हैं । इसके लिये बदकिस्मती को दोषी ठहराना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी रणनीति आक्रामक गेंदबाजी से उन्हें दबाव में लाने की थी लेकिन चल नहीं सकी। तीन मुख्य तेज गेंदबाजों की गैर मौजूदगी का असर दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन पर पड़ा।


Download Android App
Download iOS App



