साउथम्पटन : दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी भारत के खिलाफ बुधवार को विश्व कप के मैच में नहीं खेल सकेंगे। एंगिडी को बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में चोट लगी थी और वह चार ओवर के बाद मैदान से चले गए थे। टीम डाक्टर मोहम्मद मूसाजी ने कहा कि एंगिडी को बायीं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है।
वह एक सप्ताह से दस दिन तक खेल नहीं सकेगा । कल उसका स्कैन कराया जायेगा और उम्मीद है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच तक फिट हो जायेगा। एंगिडी चोट के कारण ही आईपीएल भी नहीं खेल सके थे। उनकी जगह डेल स्टेन को टीम में रखा जा सकता है बशर्ते वह फिट हो जाये।
स्टेन ने नेट पर कुछ ओवर डाले लेकिन अभी उनके भारत के खिलाफ खेलने पर तस्वीर स्पष्ट नहीं है। स्टेन के नहीं खेलने पर हरफनमौला क्रिस मौरिस को जगह मिल सकती है। वहीं सीनियर बल्लेबाज हाशिम अमला अब पहले से बेहतर हैं जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जोफ्रा आर्चर की गेंद हेलमेट पर लगी थी।


Download Android App
Download iOS App



