राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने चानू को बधाई दी

Summary :

NULL

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइखोम मीराबाई चानू की तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, भारत को मीराबाई चानू पर गर्व है जिसने विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामनायें। राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट में लिखा कि मीराबाई चानू को विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। भारत को आप पर गर्व है।

मणिपुर को भी बधाई जिसने देश को इतनी चैम्पियन महिला खिलाड़ी दिये। खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लिखा कि साइखोम मीराबाई चानू ने अमेरिका में आईडब्ल्यूएफ सीनियर महिला और पुरूष भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उसने 48 किलोवर्ग में 194 किलो वजन उठाया जो उसके शरीर के वजन से चार गुना है।

Desk Team