प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में भारतीय दल को शुभकामनायें दी

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों में भाग लेने गए भारतीय दल को आज शुभकामनायें दी ।प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों में भाग लेने गए भारतीय दल को आज शुभकामनायें दी ।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया ,‘‘ भारतीय दल को इंडोनेशिया में हो रहे एशियाई खेलों के लिये शुभकामना । हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और उम्मीद है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे ।’’

एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह साढे पांच बजे शुरू हुआ ।  इन खेलों में 45 देशों के 11000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।

Desk Team