आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज केरल में अपने समकक्ष पिनरायी विजयन से वर्षा प्रभावित राज्य के हालात के बारे में बातचीत की और संकट की इस घड़ी में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री कार्यालय से यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक नायडू ने आपदा से जान की क्षति और संपत्ति के नुकसान पर शोक प्रकट किया ।
बाढ़ग्रस्त केरल के लिए विभिन्न राज्यों ने की सहायता राशि की घोषणा
आंध्र प्रदेश सरकार ने कल रात बारिश के कारण आपदा का सामना कर रहे केरल को 10 करोड़ रूपये की वित्तीय मदद देने की घोषणा की थी।
नायडू ने विजयन से कहा कि केरल में पुनर्वास कार्यों के लिए और वित्तीय संसाधन जुटाने में वह सहयोग करेंगे।
आंध्र प्रदेश सरकार ने आज एक विशेष राहत टीम केरल रवाना किया जिसमें 66 आपदा मोचन और दमकल कर्मी, 12 मोटरबोट और अन्य उपकरण शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



