रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित केरल में फंसे लोगों की मदद के लिए उनका मंत्रालय हर मुमकिन प्रयास कर रहा है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक आठ अगस्त से वर्षा और भूस्खलन के कारण राज्य में 194 लोगों की मौत हो चुकी है और 36 लोग लापता हैं। आपदा की वजह से 3.14 लाख लोग राहत शिविरों में हैं।
बाढ़ग्रस्त केरल के लिए विभिन्न राज्यों ने की सहायता राशि की घोषणा
गोयल ने ट्वीट किया, ‘‘केरल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की बेहतरी के लिए हम चिंतित हैं और केंद्र सरकार हर मुमकिन मदद मुहैया कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।’’
उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘रेलवे राज्य सरकारों की विभिन्न एजेंसियों, सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य सरकारी एजेंसियों के जरिए केरल के लिए निशुल्क राहत सामग्री पहुंचाएगा।’’
पानी के साथ पुणे से ट्रेनें रवाना की जा रही है और रतलाम से भी पानी लेकर ट्रेन जाएगी। रेलवे की कल की एक विज्ञप्ति के मुताबिक केरल के लिए शुक्रवार को तमिलनाडु में इरोड स्टेशन से 2.8 लाख लीटर पेयजल के साथ एक विशेष ट्रेन को रवाना किया गया।


Download Android App
Download iOS App



